कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री संपन्न हुई। पूर्वाह्न ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों द्वारा कुल चौदह नामांकन पत्र खरीदे गए।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश चन्द्र एवं निर्वाचन अधिकारी प्रो.अशोक कुमार मित्तल ने बताया कि आगामी 29 सितंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों द्वारा अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो -दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए भी प्रत्याशियों द्वारा तीन नामांकन पत्र खरीदे गए।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार 26 सितंबर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया के बाद वैद्य प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद ही छात्र संघ चुनाव की तस्वीर और स्पष्ट होगी।
