कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में जन्तु विज्ञान विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी कैंसर जागरूक अभियान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कैंसर के प्रति जागरूक कर उससे बचाव के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चिकित्सक डा. अजय नेगी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को कैंसर के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश चंद्रा ने कहा कि जागरूकता ही कैंसर से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह नशा मुक्त एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कैंसर के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन जंतु विभाग की विभाग प्रभारी डा. अंजू थपलियाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण प्रो. अशोक कुमार मित्तल डा. भारत सिंह रावत, डा. मणिकांत शाह, डा. महेशानंद नौडियाल, डा. कविता, डा. दीप्ति, डा. हरिओम, डा. दीपाली, डा. आंचल रावत, डा. किशोर कुमार एवं श्री सुमन उपस्थित रहे।
