राजकीय प्राथमिक विद्यालय मगनपुर -प्रथम के बच्चों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
कोटद्वार। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मगनपुर-प्रथम (किशनपुरी) में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा का महत्व बताया गया। साथ ही बच्चों को ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ का संकल्प दिलाते हुए ईमानदारी के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा हाथ उठाकर सत्यनिष्ठा बनाए रखने और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बच्चों को जीवन में ईमानदारी तथा नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की योग प्रशिक्षक आकांक्षा बिष्ट ने किया। आयोजन समिति में डा. वीके सैनी, डा. कविता अहलावत और डा. हरिओम शरण बहुगुणा शामिल रहे।
