दो सौ से अधिक मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
कोटद्वार। स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा थलीसैंण में 13वां नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दो सौ से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

रविवार को थलीसैंण के कल्याणखाल मार्केट बसोला में आयोजित निःशुल्क शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपस्थित मरीजों को बीमारी से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मरीजों की विभिन्न जांचे कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गई।

शिविर में जनरल फिजिशियन डा. मुदित सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. सुम्बुल ताज, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डा. सानी व नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अली आदि मौजूद रहे।
