ट्रस्ट पीड़ितों की मदद के लिए हमेशा तैयार : रावत
पौड़ी। स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट ने पुलिस की मदद से चौथान क्षेत्र के लापता युवक को ढूंढ कर परिजनों के सुपुर्द किया है। गुमशुदा युवक नौकरी को तलाश में नोएडा (उत्तर प्रदेश) गया था। युवक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने ट्रस्ट का आभार जताया है।
ट्रस्ट द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक चौथान क्षेत्र का 25 वर्षीय एक बेरोजगार युवक दो वर्ष पूर्व रोजगार की तलाश में नोएडा गया था। युवक का पिछले दो महीने से परिजनों से संपर्क टूट गया था। युवक से संपर्क न होने पर उसके परिजन काफी चिंतित हो गए थे। युवक के परिजनों ने ट्रस्ट से युवक की खोजबीन करने की गुहार लगाई।
ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि उनकी टीम ने पुलिस की मदद से गुमशुदा युवक की खोजबीन कर उसे हरियाणा से ढूंढ निकाला। युवक के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों ने ट्रस्ट का आभार जताते हुए धन्यवाद अदा किया है।
रावत ने बताया कि उनका ट्रस्ट स्वास्थ्य के क्षेत्र के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम लोगों की हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ट्रस्ट पीड़ितों की हर सं
भव मदद करने का ट्रस्ट पूरा प्रयास करेगा।
