गृह जनपद पौड़ी के कोट ब्लाक में हर्ष का माहौल, क्षेत्रवासियों ने पार्टी हाईकमान का जताया आभार
पौड़ी। जनपद के कोट विकासखंड स्थित ग्राम कांडा निवासी डा. विनोद बछेती को भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली प्रदेश इकाई में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कोट विकासखंड सहित पूरे जनपद में हर्ष का माहौल व्याप्त है।
डा. बछेती ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम कांडा में तथा उच्च शिक्षा दिल्ली में ग्रहण की थी। वर्तमान में वह दिल्ली एनसीआर समेत विभिन्न राज्यों में पैरामेडिकल संस्थानों का संचालन कर रहे हैं। सरल एवं सौम्य व्यवहार के डा. बछेती ने भाजपा में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत युवा मोर्चा और मंडल स्तर से की थी। संगठन में तीन दशक से अधिक समय तक सक्रिय रहते हुए उन्होंने बखूबी ईमानदारी से विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। अब उन्हें भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
उधर, क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि डा. बछेती अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे। उन्होंने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपनी कार्यशैली से उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, कोट विकासखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश रावत, ब्लाक प्रमुख गणेश कोली, ज्येष्ठ प्रमुख उपेंद्र भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख अनिल गुसाई, पूर्व जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, भाजपा जिला महामंत्री महिला मोर्चा नीलम जुयाल, पूर्व प्रमुख पूर्णिमा नेगी, पूर्व प्रमुख चांदनी रावत पूर्व मंडल अध्यक्ष कोट संजय बलूनी, भाजपा नेता कोट निवासी आनंद नेगी, सुनीता नेगी, पौड़ी विधायक के पीआरओ सुभाष रावत, कनिष्ठ प्रमुख अनिल गुसाईं, पूर्व प्रधान कांडा विनोद बछेती सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है।
