कोटद्वार। पर्वतीय ठेकेदार संघ समिति ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। ठेकेदारों ने कहा की यदि उनकी मांगो पर समयबद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
समिति के अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों व ठेकेदारों ने उपजिलाधिकारी संदीप कुमार के माध्यम से जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया को भेजे ज्ञापन में जिला योजना व राज्य योजना द्वारा जारी समस्त कार्यों की जानकारी विभागीय ठेकेदारों को देने, लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग द्वारा जारी निविदाओं की एक प्रति समिति को देने, बड़े मूल्यों के कार्यों को छोटे छोटे भागों में विभाजित कर निविदाएं आमंत्रित करने तथा स्थानीय पंजीकृत व पात्र ठेकेदारों को कार्य दिए जाने सहित विभागीय कार्यालयों में ठेकेदारों के लिए एक प्रतीक्षा कक्ष की व्यवस्था करने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में संघ के उपाध्यक्ष आशीष रावत, सचिव राकेश काला, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह व राजीव कोठारी, मीडिया प्रभारी विपिन चौहान, भास्कर बड़थ्वाल, हरीश नेगी तथा धीरेन्द्र सिंह समेत अनेक ठेकेदार शामिल थे।
