अल्मोड़ा। सशस्त्र सीमा बल के क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में आज 27वां कारगिल विजय दिवस अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहीद जवानों की स्मृति में पौधे भी रोपे गए।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरेंद्र सिंह चौधरी उप कमांडेंट (सामान्य) ने कहा कि कारगिल की बर्फीली और दुर्गम पहाड़ियों पर भारतीय सेना के जवानों ने जिस असाधारण वीरता का परिचय दिया, वह इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है। उनका यह बलिदान देश के प्रत्येक जवान को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं, बल की बिगुलर टीम द्वारा देशभक्ति गीतों की धुनों के साथ शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शहीदों की स्मृति में पौधे भी रोपे गए।
इस अवसर पर रविनन्द झा उप कमांडेंट (संचार), विपिन कुमार कटारा उप कमांडेंट (सामान्य), जय रोहिल्ला सहायक कमांडेंट समेत अधीनस्थ अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में बल के जवान उपस्थित रहे।
