कोटद्वार। विकास खंड थलीसैंण के ग्राम रिक्साल में स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ढाई सौ से अधिक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गई।
ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि चौथान पट्टी के ग्राम रिक्साल में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ आदि अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आधुनिक जांच मशीनों से ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में ढाई सौ से ज्यादा ग्रामीण अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे।
रावत ने बताया कि ट्रस्ट चौथान क्षेत्र में ट्रस्ट द्वारा यह ग्यारहवां नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। ट्रस्ट इससे पहले बूंगीधार, जगतपुरी तथा उफरैंखाल आदि स्थानों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा चुका है।
शिविर में डा. समब्यूल ताज, डा. सीपी गुप्ता, डा. मुदित कुमार सिंह, डा. राजकुमार नेगी व डा. सलीम आदि शामिल रहे।
