सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर होगी चर्चा
कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में सतत विकास और हरित हिमालयी वृद्धि: आत्मनिर्भर उत्तराखंड की विकसित भारत 2047 की ओर संभावनाएं विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। महाविद्यालय में संगोष्ठी की आधिकारिक विवरणिका का विमोचन किया गया।
बुधवार को कार्यक्रम के संजोयक डा. दिवाकर एवं सचिव प्रो. अश्विनी शर्मा ने बताया कि भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) द्वारा इस संगोष्ठी का आयोजन आगामी माह 16 व 17 सितंबर को मिश्रित मोड में किया जाएगा। इसमें देशभर से शिक्षाविद, शोधार्थी व नीति निर्माता प्रतिभाग कर हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक विकास, सतत विकास लक्ष्यों और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के रोडमैप पर चर्चा करेंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश चन्द्र ने कहा कि “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने में यह संगोष्ठी उत्तराखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वहीं, विवरणिका विमोचन के साथ ही अब संगोष्ठी के लिए पंजीकरण और शोध पत्र आमंत्रित करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।
