कोल्हू नदी में बहे मां व मासूम बेटी, शव बरामद
Chandrapal Singh Chand
September 1, 2026
1 minute read
0
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
- Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Share on X (Opens in new window) X
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Share on Bluesky (Opens in new window) Bluesky
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के अंतर्गत कालागढ़ – रामनगर मार्ग पर कोल्हू नदी पार करते वक्त एक वन गुर्जर की पत्नी व मासूम बेटी तेज बहाव में बह गए। जबकि वन गुर्जर पानी के तेज बहाव से किसी तरह बाहर निकल गया। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने दोनों मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के मुताबिक आज दोपहर लगभग डेढ़ बजे करीब कोल्हू नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था। इस दौरान सिगड्डी (कोटद्वार) क्षेत्र निवासी एक वन गुर्जर सद्दाम पुत्र रोशनदीन अपनी पत्नी जेनम (23) व लगभग डेढ़ वर्षीय बेटी शहजादी उर्फ आफिया को बाईक द्वारा ग्राम कोटकादर थाना नगीना देहात (बिजनौर) स्थित अपनी रिश्तेदारी से लेकर आ रहा था। कोल्हू नदी पार करते समय वह बीच नदी में वह असंतुलित हो गया। इस दौरान उसकी पत्नी व बेटी बाइक समेत पानी के तेज बहाव में बह गए। लेकिन सद्दाम किसी तरह नदी के तेज बहाव से बाहर निकल गया।

घटनास्थल के दोनों छोर खड़े लोगों व मौजूद वन कर्मियों द्वारा उनको खोजने का काफी प्रयास किया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू चलाकर काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से एक किमी दूर दोनों के शव बरामद किए। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
