पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नालसा विधिक सेवा केन्द्र योजना -2010 के अंतर्गत ग्राम पैडुल में तीन सितंबर गुरुवार को विधिक शिविर आयोजित किया जाएगा।
विकासखंड पौड़ी के पैडुल स्थित डाकघर परिसर में दोपहर साढ़े बारह बजे यह विधिक सेवा केन्द्र एवं विधिक शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक अधिकारों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभागों, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय प्रतिनिधियों से सहयोग का अनुरोध किया गया है।
