मुख्यमंत्री धामी, सूचना निदेशक तिवारी समेत अनेक लोगों ने जताया शोक
कोटद्वार। वरिष्ठ पत्रकार एवं न्यूज डिबेट पोर्टल के संपादक वीरेंद्र भारद्वाज के पिता जे आर भारद्वाज का रविवार शाम शिब्बूनगर कोटद्वार स्थित आवास में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। सोमवार को चंडीघाट हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां उनके पुत्रों द्वारा उनको मुखाग्नि दी गयी।
सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, पत्रकार संगठनों के अलावा अनेक राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों ने भी वरिष्ठ पत्रकार भारद्वाज के पिता के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।
