औचक निरीक्षण के दौरान मरीजों को बेहतर इलाज व समय पर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दिए निर्देश
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं तीमादारों से स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेकर फीडबैक प्राप्त किया।

शनिवार को निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं पर संतोष करते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कर मरीजों को समय पर उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ -सफाई एवं स्वच्छता हमेशा बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार, सम्मानजनक व्यवहार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है।

