पौड़ी। जनपद में आजकल गैस बुकिंग से संबंधित ऑनलाइन माध्यमों में तकनीकी समस्याएं आने के कारण अस्थायी रूप से मैनुअल बुकिंग की व्यवस्था लागू की गयी है। जनपद के गैस उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसियों से गैस बुकिंग हेतु संपर्क कर सकते हैं।
गैस बुकिंग के लिए अस्थायी मैनुअल व्यवस्था लागू
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि तकनीकी समस्याओं तथा उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु जनपद में मैनुअल गैस बुकिंग की व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू की गई है। गैस उपभोक्ता अब गैस बुकिंग सीधे संबंधित गैस एजेंसी के माध्यम से करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि गैस की आपूर्ति संबंधित गैस एजेंसियों द्वारा निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट्स एवं डोर-टू-डोर डिलीवरी व्यवस्था के माध्यम से की जाएगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ एकत्रित न करें। बुकिंग के बाद एजेंसी द्वारा निर्धारित तिथि पर ही गैस प्राप्त करें। ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके। उन्होंने जनपद के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही अफवाह फैलाएं। जनपद में वर्तमान समय में घरेलू एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा जनपद को निरंतर रूप से गैस की आपूर्ति प्राप्त हो रही है।
गैस बुकिंग हेतु जनपद की गैस एजेंसियों के नंबर
पोखड़ा गैस सर्विस, पोखड़ा – 7452825629, 8057912507
गढ़वाल गैस सर्विस, पौड़ी – 7409694658, 01386-262220
लैंसडौन गैस सर्विस, लैंसडौन – 9412948667, 7895646025, 9456559505
अलकनन्दा इंडेन गैस सर्विस, श्रीनगर – 01346 -253898, 01346 -796282
कालागढ़ गैस सर्विस, कालागढ़ – 8057912512, 9760230579, 7902010313
शिवा गैस सर्विस, सतपुली – 9761083318
दुगड्डा गैस सर्विस, दुगड्डा – 8057912505, 7455061236
भाबर इंडेन गैस सर्विस, कोटद्वार – 8057912500, 9760944314
कोटद्वार गैस सर्विस, कोटद्वार – 01382-222283, 8057912514
पदमपुर गैस सर्विस, कोटद्वार – 9634020060
सिद्धकाली इंडेन गैस सर्विस, कोटद्वार – 9690228111, 7248360224
कामाक्षी इंडेन गैस सर्विस, धुमाकोट – 8057912524, 7409171856, 7579217921, 7505901330
श्रीनगर गैस सर्विस, श्रीनगर – 9760408687
पाबौ गैस सर्विस, पाबौ– 9068559572, 8111202900
शहीद मंगत गैस सर्विस, थलीसैंण –9027529325, 8171398702
यमकेश्वर इंडेन गैस सर्विस, यमकेश्वर –8057912531, 7902093534
ज्वाल्पा गैस सर्विस, पौड़ी – 7895970480, 9058652585
हिमगिरी गैस सर्विस, झंडीचौड़ –9058819309
काशीरामपुर भारत गैस ग्रामीण वितरक, कोटद्वार – 8979586924, 8445512891
मां दीवा इंडेन ग्रामीण वितरक, चौबट्टाखाल -7668432541
नागदेवगढ़ी इंडेन ग्रामीण वितरक, सुराड़ी (चैलूसैंण) – 9548543759
विजय इंडेन ग्रामीण सर्विस, कोट (पौड़ी) – 9761697554
शिवगंगा भारत गैस सर्विस, उनेरी (रिखणीखाल) – 8860534104, 9897565257, 9818885345
लालपानी इंडेन ग्रामीण वितरक, लालपानी –7417579613
विनसर इंडेन ग्रामीण वितरक, बूंगीधार –9837919423, 9927115036
महानंद भारत गैस सर्विस, भौन–9760585602, 7453993753, 9897998019
