मंदिर क्षेत्र के निकटवर्ती 4 विद्यालयों में 30 जुलाई से 11 अगस्त, बाकी 14 विद्यालयों में 5 से 11 अगस्त तक रहेगा अवकाश
पौड़ी। नीलकंठ महादेव कांवड़ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित 18 शिक्षण संस्थानों में निर्धारित अवधि के लिए अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के कारण लिया गया है।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा, यातायात के सुचारु संचालन तथा किसी भी संभावित असुविधा से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय नीलकंठ, राजकीय इंटर कालेज नीलकंठ, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दिउली व राजकीय इंटर कालेज दिउली में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक अवकाश रहेगा। जबकि सरस्वती शिशु मंदिर नीलकंठ मल्ली तलाई, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भौन, बाल मैत्री शिशु संस्थान मलेलगांव, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रत्तापानी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय घट्टूगाड़, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घट्टूगाड़, राजकीय प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणझूला, राजकीय इंटर कालेज लक्ष्मणझूला, गंगा वैली पब्लिक स्कूल लक्ष्मणझूला, बाल विद्या निकेतन स्वर्गाश्रम, गीता बाल विद्यालय स्वर्गाश्रम, एसडीएसए महाविद्यालय स्वर्गाश्रम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंगा भोगपुर सहित राजकीय इंटर कालेज गंगा भोगपुर में आगामी 5 अगस्त से 11 अगस्त तक अवकाश घोषित किया है।
