ग्राम गहली में धूमधाम से मनाई गई महान साहित्यकार की जयंती, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह राणा रहे मुख्य अतिथि
कोटद्वार। विकासखंड द्वारीखाल के ग्राम गहली में हिंदी साहित्य के महान साहित्यकार डा. शिवप्रसाद डबराल ‘चारण’ की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कुल्हाड़ महेंद्र सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

गुरुवार को ग्राम गहली पहुंचने पर कार्यक्रम आयोजकों, ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं महिला मंगल दल की सदस्यों ने वाद्य यंत्रों और फूल -मालाओं के साथ मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह राणा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राणा ने डा. शिवप्रसाद डबराल ‘चारण’ को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हिंदी साहित्य में उनके अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय है कि ऐसी महान साहित्यिक विभूति का जन्म ग्राम गहली में हुआ। उन्होंने कहा कि डा. डबराल ने इतिहास, काव्य, राष्ट्र प्रेम, वीरता एवं बाल साहित्य से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण पुस्तकों की रचना कर साहित्य जगत को समृद्ध किया।

उन्होंने कहा कि डा. डबराल के साहित्य, विचारों और आदर्शों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। इसके अलावा भावी पीढ़ी को भी उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से परिचित कराते हुए उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रसन्ना डबराल, जनकल्याण समिति गहली के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र डबराल, सोम डबराल, मंडल अध्यक्ष मनोज गुसाईं, हर्षदेव नैथानी, विलास डबराल, पातीराम डबराल, सुमन डबराल, गणेशदास, चिंतामणि, श्रीधर प्रसाद डबराल, इंद्रमोहन उनियाल, माधुरी डबराल, शशि भट्ट, ऊषा डबराल, प्रताप सिंह, विनोद उनियाल, रविंद्र डोबरियाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
