कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य हरिश्चंद्र ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश देते हुए भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से ‘न रिश्वत लेंगे, न रिश्वत देंगे’ का संकल्प आत्मसात करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में भ्रष्टाचार उन्मूलन, नैतिक शासन और डिजिटल इंडिया सहित पांच विषयों पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. वीके सैनी और विज्ञान संकाय समन्वयक डॉ. हरिओम शरण बहुगुणा के निर्देशन में किया गया।
