कोटद्वार। धुमाकोट में पुलिस बैरियर तोड़कर फरार हुए चार गांजा तस्करों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की कार से पुलिस ने 81 किलो 630 ग्राम गांजा बरामद किया था, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
थाना धुमाकोट पुलिस द्वारा विगत 12 अक्टूबर सोमवार की रात्रि वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके13 / 3322 को जब रोकने का प्रयास किया गया तो कार सवार पुलिस बैरियर तोड़कर कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर अंधेरे में फरार हो गये। पुलिस द्वारा वाहन का पीछा कर जब उसकी तलाशी ली गयी तो वाहन से कुल 81 किलो 630 ग्राम गांजा बरामद हुआ। रात्रि में पुलिस ने फरार नशा तस्करों को ढूढ़ने का प्रयासबैरियर तोड़कर फरार, चार गांजा तस्कर मुरादाबाद से गिरफ्तार
कोटद्वार। धुमाकोट में पुलिस बैरियर तोड़कर फरार हुए चार गांजा तस्करों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की कार से पुलिस ने 81 किलो 630 ग्राम गांजा बरामद किया था, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
थाना धुमाकोट पुलिस द्वारा विगत 12 अक्टूबर सोमवार की रात्रि वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके13 / 3322 को जब रोकने का प्रयास किया गया तो कार सवार पुलिस बैरियर तोड़कर कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर अंधेरे में फरार हो गये। पुलिस द्वारा वाहन का पीछा कर जब उसकी तलाशी ली गयी तो वाहन से कुल 81 किलो 630 ग्राम गांजा बरामद हुआ। रात्रि में पुलिस ने फरार नशा तस्करों को ढूढ़ने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नही मिली।
थाना धुमाकोट पुलिस द्वारा इस मामले में धारा- 8/20/29/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई थी। फरार अभियुक्तों की तलाश हेतु थानाध्यक्ष धुमाकोट सुनील पंवार व सीआईयू प्रभारी रंजीत तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। गठित टीम ने अथक प्रयासों के बाद शुक्रवार को इस मामले में संलिप्त चार आरोपियों पवन कुमार, रंजीत सिंह, संजू एवं शरद सिंह को मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैद्यानिक कार्रवाही के उपरांत जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा गांजा तस्करी मामले के स्रोत व सप्लाई चेन से संबंधित आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। किया गया लेकिन सफलता नही मिली।
थाना धुमाकोट पुलिस द्वारा इस मामले में धारा- 8/20/29/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई थी। फरार अभियुक्तों की तलाश हेतु थानाध्यक्ष धुमाकोट सुनील पंवार व सीआईयू प्रभारी रंजीत तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। गठित टीम ने अथक प्रयासों के बाद शुक्रवार को इस मामले में संलिप्त चार आरोपियों पवन कुमार, रंजीत सिंह, संजू एवं शरद सिंह को मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैद्यानिक कार्रवाही के उपरांत जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा गांजा तस्करी मामले के स्रोत व सप्लाई चेन से संबंधित आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
